फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सुरेंद्र कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- 18 सितंबर को भूपतवाला में चाय के खोखे में संदिग्ध हालत में मिला था शव
- गर्दन पर मिला लिगेचर मार्क, आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की पड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। निठारी कांड में सुप्रीम कोर्ट से बरी अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली उर्फ सदाराम की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट डॉक्टरों ने पुलिस को सुपुर्द कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण (स्ट्रेंगुलेशन) फांसी और दम घुटना बताया गया है। गर्दन पर फंदे का निशान (लिगेचर मार्क) भी मिला है। अभी आत्महत्या करने के पीछे के कारणों की पड़ताल जारी है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर को सुरेंद्र कोली का शव भूपतवाला में सप्तसरोवर मार्ग स्थित चाय के खोखे के अंदर मिला था। गल्ले में रस्सी कसी थी जबकि उसका आधा टूटा हुआ हिस्सा पंखे से लटका था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई थी, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

सभी की नजर पैनल के बीच हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर थी। घटना के छठे दिन बुधवार को रिपोर्ट आ गई। पुलिस के मुताबिक, फंदा गले में कसने के बाद सुरेंद्र की हालत गंभीर हो गई थी। इसी दौरान रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया। फंदे में लटकने के दौरान ही अधिकांश सांसें रुक चुकी थीं और नीचे गिरने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों के नाक और मुंह से खून निकलने पर हत्या की आशंका जताने के सवाल पर कहा गया कि फांसी के दौरान ब्लड प्रेशर की स्थिति में नाक अथवा मुंह से खून निकल सकता है।

-
क्या था पूरा मामला
नवंबर 2025 में निठारी कांड से बरी होने के बाद इस साल सुरेंद्र कोली तीन महीने पहले हरिद्वार आया था। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के मंगरुखाल गांव निवासी सुरेंद्र कुछ समय रोशनाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। फिर घटना से तीन दिन पहले ही उसने भूपतवाला में वैष्णो देवी मंदिर के सामने किराए पर चाय का खोखा किराए पर लिया था। 18 सितंबर को उनका शव खोखे में मिला था। 19 सितंबर को हरिद्वार पहुंचे परिजनों ने घटना को आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई थी। वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था।
-
सीसीटीवी में रात में दुकान के बाहर दिखा

पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। रात करीब साढ़े आठ बजे सुरेंद्र कोली अपनी दुकान के बाहर घूमता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घटनाक्रम को लेकर पुलिस ने अन्य फुटेज और साक्ष्यों का भी अवलोकन किया। अब पुलिस पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि होने के बाद आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस उसके मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था और पिछले कुछ दिनों में उसकी गतिविधियां कैसी थीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
सुरेंद्र कोली की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्ट्रेंगुलेशन आया है। रिपोर्ट मिलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात की पुष्टि हो गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच भी की जा रही है। - शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ सिटी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें