फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चोरी गए ट्रैक्टर को पुलिस ने किया बरामद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन सितंबर को रोहालकी किशनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी थी, जिस पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने अन्नपूर्णा ढाबा के पास आरोपित आजम निवासी दादूपुर गोविन्दपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और पहले छोटी-मोटी चोरी कर गुजर-बसर करता था। इस बार उसने पहली बार ट्रैक्टर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अब धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों की भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें