फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर से नाराज लापता हुए बालक को पुलिस ने ढूंढा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने एक लापता 13 वर्षीय बालक को खोज निकाला और परिजनों को सौंपा। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 26 मई को अर्जुन पुत्र चंद्र चौहान निवासी लकड़बस्ती, चंडी चौक किसी पारिवारिक नाराज़गी के चलते घर से बिना बताए निकल गया था। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल चौकी रोड़ीबेलवाला में दी। सूचना पर एक टीम बच्चे की तलाश में लगाई। काफी खोजबीन के बाद मंगलवार की देर शाम किशोर को सकुशल बरामद कर लिया। किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। रानीपुर पुलिस ने चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सुभाष नगर जाने वाले कच्चे मार्ग से आरोपी गुलजार निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें