फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों का केक लेकर पहुंची घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
ज्वालापुर के पीठ बाजार में पुलिस द्वारा दिया गया केके । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
भेल से रिटायर्ड राजेंद्र धीमान की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई, जब उनकी शादी की 43वीं सालगिरह पर ज्वालापुर पुलिस केक लेकर पहुंची। यही नहीं बाकायदा बुजुर्ग दंपति से केक कटवाकर पुलिस उनकी खुशी में शरीक भी हुई।
विज्ञापन

ज्वालापुर के मोहल्ला पीठ बाजार में रहने वाले भेल से रिटायर्ड राजेंद्र धीमान के तीनों बच्चे दिल्ली में नौकरी करते हैं। लिहाजा उनकी 43वीं सालगिरह पर कोई अपना शामिल होने नहीं आ सका। यह सूचना ज्वालापुर पुलिस को मिली तो एसआई प्रकाश राणा की अगुवाई में पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपति की खुशी में शरीक होने केक लेकर पहुंच गए। केक कटवाकर उन्हें अपनेपन का अहसास कराया। इस दौरान बुजुर्ग दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें