नसीरपुर कलां में पुलिस ने छापा मारकर गोकशी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गौ-संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश तनवार ने बताया कि फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नसीरपुर कलां में एक घर में छापा मारा। जहां मकान के भीतर तीन लोग गोकशी कर रहे थे। मौके से सौ प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम इलयास व अफजाल बताया है। फरार आरोपी का नाम सावेज निवासीगण नसीरपुर कलां बताया है।