फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पुलिस ने किया कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट, दिल्ली जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेसियों ने लगाया सरकार पर हठधर्मिता का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इससे उन्हें दिल्ली जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन में जाने से रोक दिया गया। इस पर कांग्रेसियों ने सरकार पर हठधर्मिता के आरोप लगाये।
विज्ञापन

कैश खुराना, महेश प्रताप सिंह राणा, पार्षद विवेक भूषण विक्की, दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दिल्ली को छावनी में तब्दील किया गया है। किसी को अपना विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अघोषित आपातकाल है। जिसे जबरदस्ती देश की जनता पर थोपा जा रहा है। ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। जिसमें भाजपा सरकार की मिलीभगत है, लेकिन, कांग्रेस जनता के अधिकार के लिए लड़ती रहेगी। कांग्रेस आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें