फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चेती पुलिस, जाम ने रूलाया

Mon, 20 Jun 2016 12:19 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
जाम ने रूलाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। यात्रा सीजन में यात्रियों को जाम से छुटकारा दिलाने में हरिद्वार पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही। पुलिस की नाकामी का खामियाजा शहर के लोगों के साथ यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को एक बार फिर यात्रियों और पर्यटक वाहनों का ऐसा रैला आया कि हरिद्वार-दिल्ली हाईवे समेत पूरा शहर जाम में फंस गया। हाईवे पर सुबह से शाम तक वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन

इस सप्ताह शनिवार को अपेक्षाकृत कम यात्री और पर्यटक हरिद्वार पहुंचे। शनिवार को पिछले दिनों की अपेक्षा जाम की स्थिति कम रही। शनिवार को थोडी राहत मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस बेफ्रिक हो गई। रविवार सुबह होते ही वाहनों की भारी भीड़ बाहरी राज्यों से आने लगी। जैसे जैसे वाहनों की संख्या बढ़ती गई तो और जाम लगना शुरू हो गया। हाईवे पर एक बाहर जाम लगा तो दिनभर जाम खुला ही नहीं। हरिद्वार से रुड़की तक  हर जगह जाम ही जाम था। जब तक पुलिस के सिपाही और उनके अफसर सड़कों पर उतरे तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। जाम लगातार बढ़ता ही गया। पिछले वीकेंड पर पुलिस ने डायवर्जन का प्लॉन लागू किया था तब थोड़ी व्यवस्था सुधरी थी लेकिन इस बार पुलिस की लापरवाही परेशानी का कारण बनी। ---------------
अपर रोड पर बनी भगदड़ की स्थिति
हरिद्वार। अपर रोड का भी बुरा हाल रहा। एक बारगी मंसा देवी सीढ़ी मार्ग के बाहर ऐसी स्थिति बनी कि मानो भगदड़ मच जाएगी। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। मंसा देवी से श्रद्धालु आ रहे थे इधर रामप्रसाद की गली ठसाठस भरी थी और अपर रोड पर सिर ही सिर नजर आ रहे थे। पुलिस ने कुछ देर के लिए रामप्रसाद की गली बंद कर दी तब कही जाकर व्यवस्था सुधरी।
विज्ञापन

-----------------
एंबुलेंस निकालने में छूटे पसीने
हरिद्वार। अपर रोड पर फंसी एंबुलेंस को निकालने में पुलिस के पसीने छूट गए। एंबुलेंस के सामने नगर निगम का कूड़ा वाहन आ गया और भीड़ तो थी ही। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकालकर जिला अस्पताल भेजा।
----------
ट्रक खराब होने से लगा जाम
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास एक दस टायरा ट्रक के खराब होने पर जाम लग गया। कई किलोमीटर तक चौपहिया वाहन की कतार लग गई। सुबह छह बजे के आ पास ट्रक खराब होने के बाद झमाझम बारिश भी शुरू हो गई। कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने क्रेन बुलाकर ट्रक को साइड करवाया। फिर जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें