फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हरिद्वार के विनीत गौड़ बने प्रदेश महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में हरिद्वार के विनीत कुमार गौड़ प्रदेश महामंत्री चुने गए। इससे हरिद्वार के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों में खुशी की लहर है। रामनगर नैनीताल में हुए चुनाव में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेश भारती निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि प्रदेश महामंत्री पद पर संतोषी नेगी, विनीत कुमार गौड़ और देवेंद्र सिंह रावत के मध्य मतदान कराया गया। इसमें विनीत कुमार गौड़ को 35 मत, देवेंद्र सिंह रावत को 11 मत और संतोषी नेगी को 8 मत प्राप्त हुए। सबसे अधिक मत मिलने पर विनीत कुमार गौड़ को प्रदेश महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। विनीत गौड़ ने कहा कि हरिद्वार के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन भी किया जाएगा, लेकिन, समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें