फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धनपुरा गांव में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर लगाए सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील माने जाने वाले धनपुरा गांव में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगा दिए हैं और पथरी थाने व फेरूपुर चौकी से सीसीटीवी से गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ड्रोन से भी गांव पर कड़ी नजर रख रही है। धनपुरा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कई साल पहले होली के त्योहार पर धनपुरा गांव में माहौल खराब हो चुका है। उसके बाद से धनपुरा गांव में होली का त्योहार हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते आ रहे हैं और आपसी एकता की मिसाल कायम कर रहे हैं। धनपुरा गांव में होली के त्योहार पर फिर से कोई माहौल खराब न कर सके, इसलिए पुलिस यहां पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि होली के त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए धनपुरा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अगर इस दौरान कोई क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें