फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता आठ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए आठ साल के बच्चे को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला। पुलिस ने बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह मोहन सिंह निवासी झुग्गी झोपड़ी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर ने पुलिस को सूचना दी थी कि आठ वर्षीय पुत्र पवन घर से कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिला।
कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने टीम बच्चे की तलाश में लगा दी। पुलिस ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से लेकर जगह-जगह करीब 160 सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही अन्य माध्यमों से खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार देर शाम को बच्चे को ढूंढ लिया गया। कोतवाली लाने के बाद परिजनों को बुलाकर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें