खड़खड़ी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल ने गश्त करते हुए क्षेत्र में सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानों के बाहर से सामान को हटवाते हुए दोबारा रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। शनिवार की शाम खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार सहित कोतवाली पुलिस और मेला ड्यूटी में नियुक्त अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने भीमगोड़ा बैरियर से लेकर खड़खड़ी, भूपतवाला सहित आसपास के क्षेत्र में गश्त किया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।