फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विधवा से ससुरालियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सुनीता निवासी मुल्कीनगर ग्राम रावली महदूद ने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2022 में पति कर्मवीर उर्फ हरिओम की मौत हो गई थी। इसके बाद सास-ससुर, देवर, ननद और नंदोई ने तंग करना शुरू कर दिया। न्यायालय सिविल जज हरिद्वार में ऋषिपाल आदि के खिलाफ वाद दायर किया हुआ है। आरोप है कि नौरती देवी, जितेंद्र, कविता ने 28 जून को घर में घुस आए। इसके बाद कमरे में बंद कर उसे लाठी-डंडों पीटा। मकान खाली करने और कोर्ट से मुकदमा वापस न लेने पर उसकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें