रोशनाबाद स्थित निजी अस्पताल में की गई तोड़फोड़ कर हंगामा करने के आरोपियों ने पुलिस ने चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात रोशनाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में महिला गर्भपात कराने आई थी। इस दौरान महिला अधिक रक्त बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने के साथ मौके पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन महिला को अन्य अस्पताल लेकर चले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
सिडकुल थाना इंचार्ज मनोहर लाल भंडारी ने बताया कि महिला क्षेत्र में ही पति के साथ किराये का मकान लेकर रहती है। मामले में किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अस्पताल में हंगामा करने वालों को चिह्नित करने का काम कर रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।