फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर सख्ती को पुलिस हुई सक्रिय

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकले युवकों को मुर्गा बनाते पुलिसकर्मी। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पुलिस ने लॉकडाउन को लेकर क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले लोगों की जमकर खबर ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कई लोगों से उठक बैठक लगवाई और कई लोगों को लाठियां फटकार कर भगा दिया। पुलिस ने बीमार व दवाई लेने जा रहे लोगों को ही जाने दिया। लॉकडाउन के चलते सभी गांवों में सन्नाटा पसरा रहा है। क्षेत्र में कई स्थानों पर सुबह सात से दस बजे तक डेयरी व परचून की दुकानें खुली रही है। लोगों ने सामान की खरीदारी की। गांव धनपुरा, घिस्सूपुरा, एकड़ खुर्द, पदार्था और नसीरपुर कलां मुस्लिम बाहुल्य गांवों में भी लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन कर रहे हैं। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें