सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों से दो मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद हुई हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि 22 दिसंबर को प्रीतम सिंह निवासी डालूवाला मजबता ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी बाइक खेत से चोरी कर ली गई थी। सोमवार को तिलक राम पुत्र प्रकाश निवासी पाल मार्केट रावली महदूद सिडकुल ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। चेकिंग के दौरान आन्नेकी पुल सिडकुल के पास से आरोपी नितिन निवासी रसूलपुर टोंगिया थाना बुग्गावाला को डालूवाला से चोरी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
एसओ ने बताया कि मंगलवार की देर रात केबिन केयर तिराहा सिडकुल के पास से चेकिंग करते हुए पाल मार्केट से चोरी बाइक के साथ आरोपी पीयूष चौहान निवासी ग्राम सुहागपुर भूतपुरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर, अक्षय उर्फ टाइगर निवासी ग्राम टांडा भागमल थाना लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अक्षय के खिलाफ शराब तस्करी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गुडा एक्ट आदि में आठ मुकदमे में दर्ज हैं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।