पथरी। पथरी थाना पुलिस ने फेरूपुर रामखेड़ा डिग्री कॉलेज परिसर में होली और रमजान को लेकर क्षेत्रीय लोगों की अलग-अलग बैठकें बुलाई। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान लोगों से त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील की गई।
एसपी देहात ने कहा कि किसी की भी धार्मिक भावना को आहत नहीं किया जाए। किसी के ऊपर जबरन रंग नहीं डाला जाएगा। उन्होंने चेताया कि अगर किसी ने झूठी अफवाह फैलाकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार, राजेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार सैनी, सचिन कुमार, सन्नी कुमार, लाखन सिंह, दीपक सैनी, तसलीम अहमद, साजिद अली आदि शामिल हुए।