फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पीएनजी के दाम छह रुपये कम किए, शहर के 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पाइप के जरिए परिवारों की रसाेई तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस के दाम छह रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर कम कर दिए गए हैं। इससे शहर के 15 हजार परिवारों को राहत मिलेगी। तीन जुलाई से कंपनी की ओर से घटाए गए दामों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम और गेल गैस के संयुक्त उद्यम हरिद्वार नेचुरल गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शहर के उपभोक्ताओं की रसोई तक सीधे पीएनजी गैस पहुंचाई जाती है। पाइप से गैस मिलने से उपभोक्ताओं को एलपीजी के गैस सिलेंडर नहीं ढोने पड़ते हैं, लेकिन पीएनजी के गैस दाम भी लगातार बढ़ रहे थे, जिससे उपभोक्ताओं की ओर से दाम कम करने की मांग की जा रही थी।
उपभोक्ताओं की मांग पर कंपनी की ओर से छह रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर दाम कम कर दिए गए हैं। इससे उपभोक्ताओं का पहले जहां 66 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से भुगतान कर रहे थे, अब उन्हें 60 रुपये के हिसाब से कंपनी को पैसा देना होगा। कंपनी की ओर से कम किए गए दामों का फायदा हरिद्वार निगम और शिवालिक नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होगा।
विज्ञापन

-


औसतन प्रति परिवार सौ रुपये होंगे कम
- हरिद्वार नेचुरल गैस की ओर से कम किए दामों से सामान्य परिवार के लिए 90 से सौ रुपये प्रति महीने कम हो जाएंगे। पहले उपभोक्ताओं को जहां सात सौ से आठ सौ रुपये देने पड़ते थे, अब उन्हें छह सौ से सात सौ रुपये देने होंगे, जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई के दौर में कुछ तो राहत मिलेगी।


हरिद्वार में सबसे अधिक 20 प्रतिशत वैट
- हरिद्वार में आपूर्ति की जाने वाली पीएनजी के दाम सबसे अधिक है। इसका प्रमुख कारण उत्तराखंड की ओर से लगाया जाना वैट है, जो राज्य सरकार की ओर से 20 प्रतिशत लगाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने 10, दिल्ली सरकार ने 00, गोवा में 4.5 और हरियाणा सरकार ने पीएनजी पर 6.5 प्रतिशत वैट लगाया है, लेकिन उत्तराखंड सरकार की ओर से अधिक वैट लगाने पर दाम भी ज्यादा हैं। इसका असर उपभोक्ताओं की जेबों पर पड़ रहा है। उपभोक्ता जनप्रतिनिधियों से वेट कम कर गैस के दाम कराने की मांग करते आ रहे हैं, अगर सरकार उत्तर प्रदेश की तरह 10 प्रतिशत वैट कम कर दे तो दाम और भी कम हो जाएंगे।
-


चार साल में दोगुना हुए दाम
- सस्ती और सुरक्षित पीएनजी गैस देने के लिए 2016 में प्रक्रिया शुरू की गई थी, तीन साल की कवायद के बाद 2019 में गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। उस समय पीएनजी के दाम 33 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर थे, तब लाेगों ने कनेक्शन तेजी से कराए गए, लेकिन चार साल बाद 2023 तक दाम दोगुना होकर 66 रुपये पहुंच गए थे। इससे कनेक्शन लेना भी लोगों ने बंद कर दिया था। अब चार साल बाद पहली बार दाम कम किए गए हैं, इससे नए कनेक्शन लेने की रफ्तार में फिर से थोड़ी तेजी आ सकती है।
-



उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कंपनी की ओर से दाम कम किए गए हैं, ताकि और भी उपभोक्ता कनेक्शन ले सकें। कम किए दामों का लाभ उपभोक्ताओं को तीन जुलाई से दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकम सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरिद्वार नेचुरल गैस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें