फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का विरोध करने पर किसानों का हंगामा

Thu, 15 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह अम्बावता के केंद्र सरकार विरोधी भाषण पर किसान बिफर गए। आक्रोशित किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू करते हुए हंगामा किया।

बृहस्पतिवार को सिंहद्वार स्थित यादव धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इस मौके पर चौधरी ऋषिपाल ने किसान का एक विज्ञापन दिखाकर कहा कि अच्छे दिनों का लालच देने वालों ने किसानों के ही सर्वाधिक बुरे दिन ला दिए है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब संगठित होकर अपनी शक्ति का एहसास कराना होगा। उन्होंने आगामी चुनावों में उसी के पक्ष में मतदान करने को कहा जो किसान हितैषी है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर सरकार चलाने वालों का भाकियू विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि देश में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की विचारधारा के विपरीत कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वहां बैठे हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के किसान बिजेंद्र चौहान, कमल सैनी आदि ने हंगामा करना शुरू कर दिया और मंच पर जाकर माइक छीन लिया। हंगामा कर रहे किसानों का कहना था किसी भी पार्टी का विरोध बर्दास्त नहीं किया जाएगा। किसानों के वोट बेचने नहीं दिए जाएंगे। पदाधिकारियों के समझाने पर कुछ किसान तो मान गए, लेकिन बाकी लोग बैठक से उठकर चले गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आरके त्यागी, जिलाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, राजस्थान के अध्यक्ष चौधरी बनै सिंह, हरियाणा के चौधरी शमशेर सिंह दहिया, राजकुमार पांडे, गंगा प्रसाद यादव, ओपी श्रीवास्तव, सरदार गुरुमुख सिंह, सतेंद्र कुमार, सुखपाल सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें