सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर में हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया। जिसमें अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भेल के एचआर जीएम आलोक शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। प्रधानाचार्य लाेकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि धरती पर जीवन बचाना है तो पर्यावरण को सुरक्षित करना होगा। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार और आचार्य भानु प्रताप चौहान ने हरेला पर्व का महत्व बताया। इसलिए बरसात के सीजन में पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर आचार्य अमित शर्मा, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर जायसवाल, विद्यालय के प्रबंधक दीपक सिंघल में भी मौजूद रहे।