फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अमन गर्ग बने कर्मचारी यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व पार्षद अमन गर्ग को म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। यूनियन के अध्यक्ष मुकुल जोशी ने अमन ने नाम का प्रस्ताव दिया। जिसपर यूनियन के पदाधिकारियों ने सहमति दी। मंगलवार को मायापुर स्थित यूनियन भवन में म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में मुकुल जोशी ने कहा कि अस्वस्थता के चलते वह अध्यक्ष पद के दायित्व के निर्वहन में परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के लिए किसी सहयोगी को नामित किया जाए। मुकुल जोशी ने स्वयं ही पूर्व पार्षद अमन गर्ग का नाम कार्यवाहक अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित किया। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिलने पर अमन को यूनियन का कार्यवाहक अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




कार्यवाहक अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान यूनियन के महामंत्री मुरली मनोहर, पूर्व विधायक रामयश सिंह, सुबोध शर्मा, अशोक गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, उपेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र चुटैला, सोम त्यागी, पार्षद राजीव भार्गव, इसरार सलमानी, शहाबुद्दीन अंसारी, संजय वाल्मीकि, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें