फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर के साथ संघर्ष में गुलदार की मौत

Wed, 03 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। राजाजी टाईगर रिजर्व की खडखड़ी बीट के पथोंवाली में जंगली सूअर और गुलदार में हुए संघर्ष में गुलदार की मौत हो गई। गुलदार की मौत के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर जला दिया गया।
विज्ञापन

 वन विभाग के खडखड़ी बीट के अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मंगलवार को दो बजे वे अन्य वन रक्षक के साथ वन चौकी से करीब ढाई किलोमीटर दूर जंगल में गश्त पर गए थे। उन्हें वहां घास टूटी हुई सी दिखी। उसके बाद उन्होंने आसपास की झाड़ियों में सर्च अभियान चलाया। करीब 40 कदम की दूरी पर मादा गुलदार(03) का शव मिला। उन्होंने बताया संघर्ष से कई स्थानों पर पंजों से जमीन की मिट्टी खुद गई थी। जांच से पता चला कि शव एक दिन पुराना था, संभवत: सोमवार की रात को गुलदार ने सूअर के बच्चों पर आक्रमण करने की कोशिश की होगी जिससे सूअर ने उत्तेजित होकर गुलदार पर हमला बोल दिया होगा।
रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि गुलदार के छोटे होने के कारण वह सूअर के साथ हुए संघर्ष में हार गया। बुधवार को खड़खड़ी चौकी में डाक्टर अशोक कुमार और उनकी टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। उसके बाद गुलदार के शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें