फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ग्राहक से मारपीट करने वाले पेट्रोल पंप कर्मी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित सहगल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने पहुंचे ग्राहक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उर्मिला निवासी बैरागी कैंप बजरीवाला कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई गुड्डू पुत्र जय नारायण 18 सितंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने रोडवेज बस अड्डे से आगे सहगल पेट्रोल पंप गया था। वहां उसने 100 रुपये का तेल डलवाया और कर्मचारी को छह नोट दस-दस रुपये के व बाकी राशि सिक्कों में दी। इस पर कर्मचारी भड़क गया और गाली-गलौज कर डंडे से उसकी पिटाई कर दी। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें