फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लोगों को मिलेगा कांवड़ मेले से रोजगार

Sun, 26 Jul 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानीय लोग लगाते हैं सड़क किनारे दुकानें
विज्ञापन

पथरी। आगामी कांवड़ मेले के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। इस साल भी कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार लक्सर मार्ग के किनारे दुकान लगाने वाले क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को कारोबार से रोजगार मिलेगा। प्रत्येक साल कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार लक्सर मार्ग के किनारे बसे क्षेत्र के गांवों में जगजीतपुर, मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, फेरूपुर, धनपुरा, पदार्था, शाहपुर, धारीवाला, बादशाहपुर, शेरपुर, भट्टीपुर में सैकड़ों लोग अपनी दुकानें लगाते हैं। कांवड़ मेले के दौरान दिन रात दुकानें खुलती हैं जिससे दुकानदारों का कारोबार खूब फल फूलता है। गोकुल, नीटू, तेल्लूराम, घनश्याम, पतराम, सुरेश आदि दुकानदारों का कहना है कि प्रत्येक साल कांवड़ मेले के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह कांवड़ मेले से होने वाली आमदनी के पैसों से पूरे साल अपने परिवार का पालन पोषण आराम से करते हैं। क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कांवड़ मेले के दौरान अपनी दुकानें लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें