श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। शनिवार सुबह कटी बिजली करीब 11 बजे सुचारू हुई। आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती का सबसे ज्यादा असर श्यामपुर, कांगड़ी, सजनपुर, बाहर पीली, गजीवाली में रहा। यहां सुबह के समय जब घरों में पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है उसी वक्त बिजली गुल होने से कामकाजी महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय महिलाओं का कहना है किसी भी समय बिजली कटौती होने से पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। संवाद