हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में हुड़दंग करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शुक्रवार शाम कोतवाली रानीपुर परिसर के गेट के पास कुछ लोग आपस में विवाद और मारपीट कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर गौरव निवासी लेबर कॉलोनी को अन्य लोगों से छुड़ाया। पूछताछ में सामने आया कि वेद सिंह, अशुल और निकिल नशे की हालत में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए झगड़ा कर रहे थे। तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। तब इन्हें हिरासत में लेकर चालान कर दिया गया।