फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भूपतवाला की टूटी सड़कों से लोग परेशान

Tue, 21 Oct 2025 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र की सड़कें पिछले करीब सात महीनों से टूटी हुई हैं। इनसे लोगों को आवागमन में परेशानी हाे रही है। लोगों ने सड़क बनाने की मांग है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां-जहां सड़क खुदी है, वहां से जब वहां से गाड़ी चलती है तो छाेटे-छोटे पत्थर निकलकर दूसरे वाहन में लगते हैं। इससे सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन, अब तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी सड़कों से धूल व गंदगी फैल रही है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें