हरिद्वार। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत गलत बयानबाजी जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से भेजा गया विकास का पैसा नियोजित विकास की योजना नहीं होने के कारण राज्य सरकार खर्च ही नहीं कर पा रही है।
25 जून को हरिद्वार में होने वाली भाजपा की रैली की तैयारियों में भाग लेने हरिद्वार आए सांसद निशंक पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री प्रदेश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से विकास के लिए पैसा उपलब्ध कराने के बाद भी मुख्यमंत्री केंद्र पर पैसा नहीं देने का आरोप लगाकर जनता को बरगला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत की सरकार अल्पमत की सरकार है। आने वाले चुनावों में जनता उन्हें इस सरकार की जनविरोधी नीतियों की सजा देगी। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरिद्वार में 25 जून को होने वाली रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया।
सांसद निशंक ने भेल में त्रिशूल गेस्ट हाउस में भेल और प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अमित शाह के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता चमोली, आदित्यराज सैनी, आशु चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।
-------------
उम्मीदों पर खरे उतरे मोदी
बहादराबाद। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल सिंह ने यहां एक होटल में प्रेस वार्ता में 25 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरिद्वार में होने वाली महा रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने केद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा कि इस सरकार का भ्रष्टाचार विहीन कार्यकाल देश में अच्छे दिनों का अहसास करा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। इस दौरान पूव्र दर्जाधारी मंत्री राकेश राजपूत, हरीश शर्मा, विनय चौहान, ओमीचन्द ,विनय प्रताप आदि मौजूद रहे।
-----------------------
विधायक ने गांवों की बैठक
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी और अन्य पदाधिकारियों के साथ लालढांग, रसूलपुर, मीठीबेरी, श्यामपुर पीलीपडाव, टांटवाला नौरंगाबाद कई गांवों में बैठक की। उन्होंने कहा कि लोगों में रैली को लेकर भारी उत्साह है। जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ग्राम प्रधान जगपाल सिंह सैनी, सुरेंद्र रावत, जसविंदर सिंह, हरीश चौहान, शीशपाल पोखरियाल, अनिल चौहान, सत्येंद्र राणा, सत्यवीर चौहान, टीकम सिंह, राकेश चौहान, उपप्रधान अशोक कुमार बलवीर सिंह झंडवाल, टेकचंद सैनी, धन सिंह बिष्ट, राजकुमार मिश्रा, महेश कुमार, खिलेंद्र कुमार, होरी सिंह ओमप्रकाश नरेश पाल फकीरचंद आदि मौजूद रहे।
वहीं पथरी क्षेत्र में स्वामी यतीशवरानंद व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र चौहान ने जनसंपर्क किया। महिला मोर्चा की ओर से रेणु शर्मा और सरोज जाखड़ ने मंडल अध्यक्ष पवन राठौर आदि के साथ कई गरांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान पूनम चौहान, पूजा, जनवती, कविता, सविता, सीमा आदि ने विचार रखे।