हरिद्वार। कोर यूनिवर्सिटी बाल दिवस के अवसर पर शनिवार पथ प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें रुड़की, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के लगभग 24 स्कूलों के 1500 विद्यार्थी और 80 शिक्षक भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कॅरिअर के अवसरों, नवाचार और नई तकनीकों से परिचित कराना है।
यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं व्यावहारिक वातावरण से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और शैक्षणिक नेतृत्व विशेषज्ञ सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों में उच्च शिक्षा, कॅरिअर निर्माण और भविष्य की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। मा.सि.रि.