फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शांति देवी भंडारी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शांति देवी भंडारी का 27 नवंबर को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली। कनखल श्मशान घाट पर उन्हें राज्य आंदोलनकारियों और प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके भतीजे नरेंद्र सिंह भंडारी ने मुखाग्नि दी। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता, पटवारी तेलूराम और नायब नजीर अजय अग्रवाल ने पुष्प चक्र अर्पित किए। उन्होंने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव जसवंत सिंह बिष्ट ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें