हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट के बाहर से पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में विदेशी दस्तावेज, बैंक कार्ड और करीब 10 हजार रुपये थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुंबई निवासी राकेश तक्कू ने पुलिस को बताया कि वह चार अप्रैल की सुबह करीब 10:40 से 10:45 बजे के बीच वाल्मीकि चौक स्थित शिवालिक रेस्टोरेंट में नाश्ता कर रहे थे। नाश्ते के बाद वह बाहर निकलकर अपनी कार का इंतजार करने लगे। इसी दौरान महज दो मिनट के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में स्पेन का रेजिडेंसी कार्ड, स्पेन का ड्राइविंग लाइसेंस, काइशा बैंक और बैंक इंटर के कार्ड, हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड, पैन कार्ड आदि के अलावा 10 हजार थे। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जांच की जा रही है।