पथरी। बादशाहपुर में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक के कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा हजारों की कीमत का सामान चोरी कर लिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सर्वेश रानी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। बताया कि शुक्रवार रात में किसी अज्ञात ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी केंद्र नंबर एक के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा हजारों रुपए मूल्य का सामान चोरी कर लिया है। शनिवार को सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचने पर चोरी की घटना का पता लगा। फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।