फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें कार्यकर्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गैंडीखाता में स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। गैंडीखाता स्थित संधू पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में बनाए रखना समय की मांग है। इसके लिए कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पिछले चुनाव के मुकाबले दो से तीन गुना अधिक वोट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने नए मतदाताओं के वोट बनवाने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में पार्षद ललित रावत, मंडल अध्यक्ष विक्रम चौहान, सतेंद्र चौधरी, गुरजीत सिंह संधू, विपुल पाल, जसवीर सिंह, विनोद पोखरियाल, मुख्तार चौपड़ा, सुरेश और गौरव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें