फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, कोतवाल ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में मंगलवार को इलाके के हिस्ट्रीशीटरों की कड़ी निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए विशेष परेड की गई। परेड में 20 हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। एक चर्चित सहित कई हिस्ट्रीशीटर हर बार की तरह पुलिस के बुलाने पर भी कोतवाली नहीं पहुंचे। जिस पर कोतवाली ने उन्हें सख्त चेतावनी दी कि है कि गैरहाजिर रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।कोतवाली में परेड के दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उन्हें कड़े शब्दों में चेताया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि पुलिस की प्राथमिकता समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है और किसी को भी शांतिभंग करने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि जो हिस्ट्रीशीटर परेड में गैरहाजिर रहे हैं, उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश संबंधित बीट आरक्षियों को दे दिए गए हैं। अनुपस्थित हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उनके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें