फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने पंपकर्मी को रौंदा, मौत

Sat, 25 Feb 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
   
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र में सीतापुर बाईपास पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। बेकाबू ट्रक करीब सौ मीटर तक  मोटरसाइकिल सवार पंपकर्मी को खींचता हुआ ले गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
दुर्घटना शनिवार दोपहर करीब एक बजे सीतापुर बाईपास पर हुई। कनखल के गांव जमालपुर कलां निवासी रामकुमार (50) पुत्र रामचंद्र हरिद्वार रुड़की हाईवे पर हरिकृपा पेट्रोल पंप पर कार्यरत थे। वे अपने घर से पंप पर जाने के लिए निकले थे। सीतापुर बाईपास पर पहुंचते ही जैसे ही वह पंप की तरफ मुड़े थे तभी हरिद्वार की ओर से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। काफी दूरी तक मोटरसाइकिल सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी को ट्रक खींचते हुए ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौबीस घंटे में तीन मौत      
 चौबीस घंटे में सीतापुर बाईपास पर तीन जिंदगियां हार गई। दरअसल, सीतापुर बाईपास पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। सीतापुर से ज्वालापुर को जोड़ने वाले इस चौक पर निर्माण कार्य होने के चलते दोनों तरफ से कुछ नहीं दिखाई देता है। न ही कोई प्रबंध किए गए है। लिहाजा आमजन अपनी जान गंवा रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें