फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क पर चिपकाए पाकिस्तान के पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पहलगाम की घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। रविवार रात भगत सिंह चौक के पास सड़क पर पाकिस्तान के झंडे के पोस्टर चिपका दिए गए। सूचना पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच गई और इन्हें हटवा दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, भगत सिंह चौक के पास रविवार रात किसी ने पाकिस्तान के झंडे के पोस्टर बनाकर सड़क पर चिपका दिए। सूचना पर सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, रानीपुर कोतवाल कमल मोहन भंडारी, रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास मौजूद कुछ लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पोस्टर सड़क से हटवा दिए।
सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जो घटना हाल में हुई थी, उसके विरोध को लेकर ये लगाए गए हैं। सड़क से इन्हें हटवा दिया गया है। इन्हें किसने किस उद्देश्य से लगाया है, इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ज्वालापुर में भी सड़क पर चिपकाए पोस्टर
ज्वालापुर में चौहानान मोहल्ले से बाजार जाने वाले मार्ग पर पाकिस्तान के झंडे वाले पोस्टर सड़क पर चिपका दिए। इस पर लोगों आक्रोश जताया। हालांकि इस जगह के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें