फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति ने गोविंद घाट पर कार्यक्रम आयोजित कर पुरोधाओं को किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने गोविंद घाट पर राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवंगत जेपी पाण्डेय सहित चार आंदोलनकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और पूर्व विधायक नैनीताल डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल, श्री यंत्र टापू के शहीद यशोधर बेंजवाल और राजेश रावत को भी याद किया गया।
केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि जनपद हरिद्वार के राज्य आंदोलन में जेपी पाण्डेय की भूमिका अग्रणी रही। धरना प्रदर्शन, चक्का जाम और रैलियों में उनकी भागीदारी अविस्मरणीय थी। राज्य बनने के बाद भी वह राज्य के हितों के लिए संघर्षरत रहे। जिला अध्यक्ष जगत सिंह रावत ने कहा कि वह एक यूनियन लीडर के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी धर्मपत्नी कमला पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने राज्य स्थापना के बाद भी आंदोलनकारियों का मार्गदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारी सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि उन्होंने पाण्डेय के मार्गदर्शन में बहुत काम किया। इस दौरान महेंद्र वर्मा, डीएन जुयाल, महेश काला, विनोद डंडरियाल, महीपत सिंह नेगी, सरोजिनी जोशी, विष्णु दत्त सेमवाल, आनंद सिंह नेगी, एस एस नेगी, विजय कृष्ण खंडूरी समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें