हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा में नहाते समय बह रही एक महिला को आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी के जवानों ने बचा लिया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रविवार की दोपहर विष्णु घाट पर सरस्वती (30) पत्नी रोहित निवासी हरियाणा टापू पंतद्वीप पार्किंग के पास गंगा में डुबकी लगाते पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बह गईं। विष्णु घाट पर तैनात आपदा राहत दल 40वीं पीएसी के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को सकुशल बाहर निकाला।