गाजियाबाद। ऑपरेशन स्माइल अभियान के दौरान गाजियाबाद पुलिस की टीम ने मंगलवार को 10 बच्चे बरामद किए। इनमें चार बच्चे गाजियाबाद के और अन्य बच्चे हरिद्वार, यूपी, झारखंड समेत अन्य शहरों के रहने वाले हैं। पुलिस बच्चों के परिजनों की तलाश कर रही हैं।
एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद बच्चे लोनी बार्डर के सुनील-अर्जुन, खोड़ा का पवन सिंह, इंदिरापुरम की रोशनी, अलीगढ़ का कुलदीप, झारखंड के उमेश-मोहन, दिल्ली का गणेश, जौनपुर का प्रदीप यादव और सहारनपुर का विनीत है। बरामद बच्चाें की उम्र 12 से 17 साल है। गाजियाबाद के बच्चों के परिजनों का पता लगा लिया गया है, अन्य जगहों के बच्चों के परिजनों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा ऑपरेशन स्माइल अभियान के लिए गाजियाबाद से गई पुलिस की टीमें अन्य बच्चों की तलाश में जुटी हुई हैं।