फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने दिनभर की कसरत

Mon, 26 Dec 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आज देहरादून में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा।
मध्य हरिद्वार स्थित एक बारातघर में हुई हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में विधायक मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह रैली राज्य के लिए नई सौगात लेकर आ रही है। उन्होंने रैली के एतिहासिक होने का दावा किया। मुकेश कौशिक और विधानसभा संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि देश के प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई पहचान दी है। बैठक में मंडल अध्यक्ष कामनी सडाना, अनिरुद्ध भाटी,  कनखल के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र मनवाल, मृद़ल कौशिक, गोमती मिश्रा, ऋचा गौड़, चंद्रशेखर कुर्ल, हैदर नकवी, रवि जैसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में किया जनसंपर्क
भाजपाइयों ने सोमवार को कई गांवों में जनसंपर्क किया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीशवरानंद के नेतृत्व में भाजपाइयों ने भट्टीपुर, नई कुंडी, भुवापुर चमरावल, नसीरपुरकलां, शाहपुर, रानीमाजरा, फेरूपुर, धनपुरा, बहादरपुर जट, आर्दश टिहरी नगर समेत कई स्थानों का दौरा किया। विधायक व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। जनसंपर्क करने वालों मंडल अध्यक्ष अश्विनीपाल, उपाध्यक्ष सरदार संजय सिंह, धर्मेंद्र चौहान, सत्यकुमार चौधरी,  विनोद चौहान, शेषराज सैनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें