फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने कनखल थाने में काटा हंगामा

Fri, 01 Apr 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
भाजपा ने थाने में किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने थाना कनखल में कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस से भाजपाइयों की नोंकझोंक हुई। पुलिस के जांच का आश्वासन देकर भाजपाइयों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन

 क्षेत्र की हनुमंतपुरम कालोनी में छाया पत्नी नीलकमल की बेटी हिमानी कक्षा 11 में लक्सर मार्ग पर एक स्कूल में अध्ययनरत थी। पिछले सत्र की चार माह की फीस आर्थिक तंगी के चलते जमा नहीं कर पाई थी। आरोप है कि परीक्षा देने गई उसकी पुत्री का कक्षा के बाहर आधे घंटे तक हाथ ऊपर कर खड़े रखा गया। यही नहीं कई बार एक पैर पर भी उसे खड़ा कर परेशान किया। आरोप है कि परीक्षा के बाद उसकी पुत्री का परिणाम फीस अदा न कर पाने के चलते नहीं दिया गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचकर फीस अदा कर देने के बाद परिणाम देने की बात की कही गई। आरोप है कि गुस्साये प्रधानाचार्य ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शुक्रवार को छात्रा की मां को लेकर थाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। मांग कि की जल्द से जल्द प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। भाजपाइयों की पुलिसकर्मियों से जमकर नोंकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, राकेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, संजीव चौधरी समेत अनेक भाजपाई शामिल रहे। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें