फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आज महासफाई अभियान में जुटेंगे एक हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम शहर में महासफाई अभियान चलाएगा। प्रशासन और निगम की टीम के साथ करीब एक हजार स्वयंसेवी सफाई के लिए मैदान में उतरेंगे। वहीं स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम विशेष स्वच्छता सप्ताह चला रहा है। बताया कि आज (रविवार) को जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार सिकंद कुमार त्यागी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में रोड़ी बेलवाला, पंतद्वीप, लालजीवाला, चमगादड़ टापू, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय परिसर आदि स्थानों पर महासफाई अभियान चलाया जाएगा। बताया कि करीब एक हजार स्वयंसेवक सफाई कर स्वच्छता का संदेश देंगे।
विज्ञापन




नगर आयुक्त ने बताया कि निगम के ब्रांड एंबेंसडर, सामाजिक संस्थाएं, स्वयं सहायता समूह, शांतिकुंज, प्रेमप्रकाश आश्रम आदि संस्थाएं और पार्षद अभियान में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि सफाई, सामग्री, ग्लब्स, साबुन आदि नगर निगम मुहैया कराएगा। नगर आयुक्त लोगों से स्वच्छता सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें