फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध निर्माण पर कार्रवाई को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर कार्रवाई को लेकर विभिन्न संगठनों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने एचआरडीए पर अवैध निर्माण को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। शनिवार को सामाजिक सेना प्रमुख स्वामी विनोद, हिन्दू रक्षक दल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और कर्मयोगी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट नुपुर वर्मा को बताया कि एचआरडीए अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारी बिल्डरों, भू माफियाओं के साथ मिलकर अवैध निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहा कि श्यामपुर कांगड़ी में एक आश्रम के पीछे कुछ लोगों ने एनजीटी के गंगा से 100 मीटर के दायरे में निर्माण न करने के आदेश का उल्लंघन कर दीवार खड़ी कर दी गई। इस दौरान सिडकुल ई रिक्शा यूनियन के प्रधान मोनू, मनोज, दीपक, वरुण, संतोष, रजनीश, राधेमोहन, मनोज, प्रीतम, रूपेश, अजय, धीरज, सुलेख, रमेश, अंकित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें