फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते समय एक व्यक्ति झुलसा, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करते समय एक व्यक्ति झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भिजवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। ऊर्जा निगम की तरफ से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात हरिलोक कॉलोनी में एक व्यक्ति चलते ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। आरोप है कि वह तेल चोरी करने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच करंट लगने से झुलसकर नीचे गिर गया। करंट इतनी तेजी से लगा कि उसके कपड़े तक फट गए और चेहरे व शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया। गनीमत ये रही कि उसकी जान बच गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में ऊर्जा निगम ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घायल का इलाज चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें