फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फेसबुक पर जीजा की फोटो लगाकर ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से उसके ही जीजा की फोटो लगाकर फेसबुक पर ठगी कर ली गई। आरोपी ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर चैट की और फिर कॉल कर भरोसा दिलाया। इसके बाद एक लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सलेमपुर स्थित चौहान मार्केट निवासी मोहम्मद तौसीब ने बताया कि आठ अगस्त को फेसबुक पर उनके पास मैसेज आया। प्रोफाइल फोटो देखकर उन्हें लगा कि वह अकाउंट उसके जीजा का है।

कुछ देर बाद चैट करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताते हुए फेसबुक कॉल भी किया। हालांकि, कॉल रिसीव होते ही नेटवर्क समस्या का बहाना बनाकर तुरंत काट दी गई। इसके बाद आरोपी ने पैसों की जरूरत बताकर मदद मांगी।
विज्ञापन


परिचित के नाम और पहचान पर भरोसा कर तौसीब ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल एक लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन पैसे भेजने के बाद जब अगले दिन तक कोई संपर्क नहीं हुआ, तो उन्हें शक हुआ। जब असली जीजा से बात की तो पूरी सच्चाई सामने आई। कोतवाली प्रभारी शांति गंगावार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें