फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में एक ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उपचार के लिए देहरादून रेफर किए गए स्कूटी सवार की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुुताबिक बैरागी कैंप निवासी बेबी देवी ने शिकायत देते हुए बताया कि दो जुलाई को दोपहर साढ़े चार बजे उसके पति राधेश्याम स्कूटी से कनखल आ रहे थे। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर धाम गेट के सामने पहुंचे तो तेजी व लापरवाही से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे उसके पति के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन राधेश्याम को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने देहरादून के लिए रेफर कर दिया। देहरादून जाते रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें