हरिद्वार। कांवड़ मेले में चल रही शिवभक्तों का संख्या तेजी से बढ़ रही है। अगर प्रशासन की मानें तो दो करोड़ से ज्यादा कांवडिए इस बार जल भर लेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
19 जनवरी को शुरू हुए कांवड़ मेले में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार जारी है। पैदल कांवड़ तो इस समय अंतिम दौर में है जबकि डाक कांवड़ की तेजी से आमद हो रही है। पुलिस प्रशासन के आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को करीब दस लाख कांवड़ियों ने गंगाजल भरकर वापसी की। मेला प्रभारी एसपी सिटी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अब तक एक करोड़ 64 लाख दस हजार कांवड़ियों ने कांवड़ उठा ली है। आने वाले दो दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।