पथरी। पुलिस ने एक व्यक्ति को 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह ग्राम ऐथल से खांड बस्ती की ओर जाने वाली चकरोड पर ट्यूबवेल के पास आरोपी जाहूर निवासी ग्राम ऐथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 50 किलो प्रतिबंधित मांस मिला है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।