फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: हरिद्वार में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: गृहमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक

Sat, 07 Mar 2026 05:45 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार भाजपा प्रदेश नेतृत्व की अहम कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में आगामी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के बाद यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन


बैठक में कोर ग्रुप के प्रमुख नेताओं में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धनसिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। 

ये भी पढे़ं...Amit Shah:  सरकार-संगठन की समीक्षा के साथ भाजपा का चुनावी शंखनाद, जनसभा के लिए हरिद्वार चुनने के ये तीन कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, तरुण बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा भी बैठक में शामिल हैं। बैठक में प्रदेश के शीर्ष 24 नेताओं के साथ संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें