पथरी। पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने धारीवाला गांव में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान चंद्रपाल को भट्ठी पर अवैध कच्ची शराब तैयार करते हुए पकड़ा गया। मौके से कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।