बहादराबाद। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बढ़ेडी से मूलदासपुर माजरा जाने वाले तिराहे के पास शहबाज निवासी बढेड़ी राजपुतान को सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। उसके कब्जे से 570 रुपये नकद और सट्टे की पर्चियां बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।